Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक और एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, 15 दिन में तीन अभिनेत्रियों ने दी जान

Manjusha Niyogi commits suicide

Manjusha Niyogi commits suicide

मुंबई। बंगाली सिनेमा से एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। कोलकाता में आज एक और मॉडल अभिनेत्री ने खुदकुशी (suicide) कर ली। मंजूषा नियोगी का शव आज उनके पाटुली के घर में फंदे से लटकता मिला। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 दिन में तीन एक्ट्रेसेस ने दी जान

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी एक्ट्रेस की मौत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 15 दिनों में कोलकाता में तीन अभिनेत्रियों की मौत हो चुकी है। ये वाकई में चौंका देने वाली घटना है। शुरुआत छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत से हुई थी। 15 मई को पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था। पल्लवी के परिवार ने कत्ल की शिकायत दर्ज कराई थी और लिव इन में रह रहे पल्लवी के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

अभिनेत्री विदिशा की मौत की जांच जारी

इसके बाद दो दिन पहले ही उत्तर कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार का शव भी फंदे से झूलता मिला। विदिशा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया था। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों की जांच भी की जा रही है। विदिशा के दोस्तों का कहना है कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थीं। विदिशा ने अपने सुसाइड नोट में खुद को कैंसर होने की बात लिखी थी। जो कि उन्हें नहीं था।

पहली बार हिन्दी उपन्यास को बुकर प्राइज, यूपी की गीतांजलि श्री को मिला सम्मान

इस केस में एक और ट्विस्ट है। मंजूषा नियोगी और विदिशा बहुत अच्छी दोस्त बताई जा रही हैं। मंजूषा की मां के मुताबिक, विदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा डिप्रेशन में थी। पुलिस ने मंजूषा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। क्या मंजूषा और विदिशा की मौत के बीच कोई कनेक्शन है या बात कुछ और ही है। इसका पता जल्द पुलिस जांच में चल जाएगा।

Exit mobile version