Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने BEACH पर किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल

nora fatehi

नोरा फतेही

नई दिल्ली| बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे बहुत पसंद किया जाता है। अब नोरा ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धमाकेदार डांस करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।

स्वामी चिन्मयानंद को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिलेगी पीड़िता के बयान की कॉपी

नोरा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह समंदर किनारे बीच पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके साथ एक हेयर स्टाइलिस्ट भी डांस कर रहे हैं। नोरा के इस डांस वीडियो पर फैन्स रिएक्शन देते हुए जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। वीडियो को अभी तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

एक्ट्रेस हाल ही में रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर नजर आई थीं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और उन्होंने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया था इसलिए उनकी जगह पर नोरा फतेही अन्य जजेस के साथ मिलकर शो को जज कर रही थीं हालांकि, मलाइका कोरोना को मात देकर शो पर वापस लौट आई हैं और नोरा शो से विदाई ले चुकी हैं।

Exit mobile version