Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह सुसाइड केस में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने ट्वीट करते हुए जताई अपनी राय

रेणुका शहाणे ने किया ट्वीट

रेणुका शहाणे ने किया ट्वीट

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस काफी पेचीदा होता जा रहा है। इस केस में जहां मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं वही बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी भी सामने आ रही है।

जहां सुशांत के फैंस लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं वही बिहार और मुंबई के राजनेताओं के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के एक ट्वीट पर विवाद हो गया जिस पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी अपनी राय रखी है।

अमृता ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘सुशांत सिंह राजपूत के केस को जिस तरह से संभाला जा रहा है, मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवता खो दी है.। निर्दोष और स्वाभिमानी नागरिकों के लिए अब मुंबई जीने के लिए सुरक्षित नहीं बची है।

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रेणुका ने लिखा, कृप्या सुशांत की त्रासदी भरी मौत का राजनीतिकरण न करें और मुंबई और यहां के लोगों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें। आपके पास वो सभी ताकतें हैं जिसका इस्तेमाल कर आप पुलिस जांच में सहयोग कर सकती हैं और उन जानकारियों को उपलब्ध करा सकती हैं, जो आपको लगता है कि सही हैं।

टीवी स्टार माही विज ने साझा की बेटी के एक साल होने का विडियो

रेणुका शहाणे ने एक और ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस केस की जांच मीडिया, राजनेताओं और किसी के भी दबाव के बिना होनी चाहिए। अगर यह सुसाइड था और इसमें घृणा थी तो हमें अपराधियों को सामने लाना होगा। और यदि यह एक हत्या थी, तो हत्यारों को पकड़ा जाना चाहिए। लेकिन यह बिहार वर्सेज मुंबई बकवास चीज कोई मदद नहीं कर रही है।’ रेणुका शहाणे के सिलेसिलेवार ट्वीट्स पर फैंस भी काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version