Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस तबस्सुम ने दुनिया को कहा अलविदा, 78 साल में ली अंतिम सांस

Tabassum

Tabassum

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम (Tabassum) का निधन हो गया है। तबस्सुम 78 साल की उम्र थीं। बताया जा रहा है उन्होंने शुक्रवार शाम को दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो, तबस्सुम को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।

साल 1947 में तबस्सुम ने बेबी तबस्सुम (Tabassum) के नाम से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट हुआ करती थीं। अप्रैल 2021 में भी तबस्सुम गोविल के निधन की अफवाहें सामने आई थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये खबर झूठी हैं।

तबस्सुम गोविल (Tabassum) दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं और उनके फैंस के लिए इस खबर पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। इंडस्ट्री में इस खबर के आने के बाद ही शोक की लहर दौड़ गई है।

बेटे ने बताया क्या चाहती थीं तबस्सुम (Tabassum)

मां तबस्सुम (Tabassum) के निधन के बारे में उनके बेटे होशांग ने बताया कि मां कल रात 8:40 पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से गुजर गईं। उन्होंने पहले ही परिवार को हिदायत दे रखी थी कि उनके जाने की खबर मैं दो दिन बाद दूं। राज कुमार की तरह ही उन्हें रुखसती लेनी थी। अंतिम संस्कार होने के बाद ही मैंने ये खबर मीडिया को बताई है।

Exit mobile version