Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका-निक की तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस की मां ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

priyanka chopra-nick jones

priyanka chopra-nick jones

सिनेमा जगत के मोस्ट रोमांटिक कपल में शामिल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को हमेशा इंप्रेस किया है। लेकिन अब दोनों की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो गईं और दोनों के फैंस के बीच हलचल मच गई।

प्रियंका और निक की तलाक की खबरों से उनके फैंस को झटका लगा है। फैंस इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि आखिर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने लविंग हसबैंड का सरनेम क्यों हटाया है। पति निक संग तलाक की खबरों पर तो प्रियंका का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस की मां ने प्रियंका और निक की तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।

 

प्रियंका और निक के अलग होने की खबरें वायरल होने के बाद एक्ट्रेस की मां ने आगे आकर अपना रिएक्शन दिया है। मधु चोपड़ा ने प्रियंका और निक की तलाक की अफवाहों को बकवास और गलत बताया है। एक्ट्रेस की मां ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं।

मधु चोपड़ा के प्रियंका की तलाक की अफवाहों को गलत बताने के बाद एक्ट्रेस और निक के फैंस ने राहत की सांस ली है। हालांकि, फैंस अभी भी स्टार कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। निक जोनस ने तलाक की खबरें सामने आने के बाद अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक जिम में अपनी बॉडी बनाने पर फोकस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति के वीडियो पर प्यारा सा कमेंट करके उनपर अपना प्यार बरसाया है।

Flipkart, Amazon को CCPA ने इस मामले में जारी की नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

प्र‍ियंका ने लिखा- ‘Damn! मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं।’ तलाक की खबरों के बीच निक का वीडियो और प्रियंका का अपने पति के लिए प्यार दोनों की तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत साबित कर रहा है।

Exit mobile version