Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

Surya Pratap Shahi

Surya Pratap Shahi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने कहा कि प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान सरकार की प्राथमिकता में है, इसलिए हम उन्हें बीज से लेकर बाजार तक हर सुविधा समय पर उपलब्ध करा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। अनावश्यक रूप से किसान उर्वरकों का अग्रिम भंडारण न करें।

बुधवार को लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश में यूरिया 14.52 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 4.81 लााख मी.टन व एनपीके 4.91 मी.टन उपलब्ध है। इसके अलावा एसएसपी 3.47 मीट्रिक टन, एमओपी 1.11 मीट्रिक टन कुल मिलाकर 28.82 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक प्रदेश में उपलब्ध है।

प्रदेश में एक अप्रैल से 27 जुलाई तक उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण के तुलनात्मक विवरण के अनुसार, 2026 में यूरिया की उपलब्धता 31.55 लाख मीट्रिक टन रही। डीएपी की उपलब्धता 7.11 लाख मीट्रिक टन रही। एसएसपी की उपलब्धता 4.72 लाख मीट्रिक टन रही तथा वितरण 2025 में 2.15 और 2026 में 2.13 लाख मीट्रिक टन रहा। एमओपी की उपलब्धता में 1.35 लाख मीट्रिक टन रही। 28 जुलाई 2026 को प्रदेश में कुल 14.77 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 4.81 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.90 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 3.46 लाख मीट्रिक टन एसएसपी और 1.11 लाख मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक उपलब्ध है।

सूर्य प्रताप शाही न बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में यूरिया 5.43 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 2.39 लाख मीट्रिक टन और एनपीके 1.42 लाख मीट्रिक टन मात्रा में उपलब्ध है, जबकि निजी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों पर यूरिया 9.34 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 2.43 लाख मीट्रिक टन और एनपीके 3.49 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 32 हजार 780 मीट्रिक टन यूरिया, 6715 मीट्रिक टन डीएपी और 1967 मीट्रिक टन एनपीके का क्रय एवं खपत कृषकों द्वारा किया जा रहा है।

Exit mobile version