Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे कांग्रेस नेता, अधीर रंजन ने दी ये सफाई

Adhir Ranjan

Adhir Ranjan

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन (Adhir Ranjan) ने अशोभनीय टिप्पणी के बाद कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी। इस मामले को भाजपा बेवजह तूल दे रही है और जबरन विवाद खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी मसाला ढूंढ रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मैंने कल ही मीडिया कर्मियों से कहा था कि मैंने गलती से यह शब्द कह दिया था। अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan ) के बयान को लेकर बीजेपी की ओर से सोनिया गांधी से भी जवाब मांगा जा रहा था, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

खड़गे बोले- ग्रामेटिकली गलती

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर कहा कि उन्होंने grammatically गलती की है, इंटेनशनली नहीं कहा। अगर उनकी भाषा में कोई गलती हो तो इतने बड़े स्तर पर हंगामा करना गलत है। ये देखना चाहिए कि उन्होंने खुद कहा है कि उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने बीजेपी पर कहा कि आप महंगाई, अग्निपथ जैसे मुद्दों पर पहले जवाब दें।

स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा।

स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया। यह जानते हुए कि संबोधन सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को अटैक करता है। ये पूरा देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस महिला, आदिवासी और गरीब विरोधी है।

भाजपा नेता के शादी हॉल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था। इसी दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था

Exit mobile version