Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सूर्य मिशन पर निकले Aditya L1 ने अंतरिक्ष में ली सेल्फी, शेयर की पृथ्वी के साथ चांद की अद्भुत तस्वीर

Aditya L1

Aditya L1

नई दिल्ली। भारत का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य एल1’ (Aditya L1) अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस बीच अंतरिक्षयान (Spacecraft) ने पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें भी ली हैं। जिसे भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स के अकाउंट से साझा किया है।

इसरो के सोलर मिशन ‘आदित्य एल1’ की सेल्फी (Aditya L1) में उसके कई उपकरण दिखाई दे रहे हैं। इसरो ने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है। इसके अलावा इसरो की ओर से साझा किए गए वीडियो में पृथ्वी और चंद्रमा एक साथ दिखाई पड़ रहे हैं। यह सेल्फी आदित्य एल1 में लगे कैमरे में कैद हुई है। इससे पहले आदित्य एल1 (Aditya L1) ने मंगलवार को पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी किया था।

Moon Sniper: जापान ने चंद्रमा के आंगन में भेजा ‘SLIM’, इतने महीने की यात्रा करेगा लैंडर

इसरो ने कहा था, “पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया (ईबीएन2) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई. मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में आईएसटीआरएसी/इसरो के केंद्रों ने इस अभियान के दौरान उपग्रह की निगरानी की. प्राप्त की गई नयी कक्षा 282 किलोमीटर x 40225 किलोमीटर है।

बता दें कि इसरो ने अपने सोलर मिशन ‘आदित्य एल1’ (Aditya L1) को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था। 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद इस अंतरिक्षयान को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। आदित्य एल1 (Aditya L1) पर लगे पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।

Exit mobile version