Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या के ADM की संदिग्ध हालत में मौत, इस हाल में मिली डेड बॉडी

ADM Surjit Singh

ADM Surjit Singh

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह (ADM Surjit Singh) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो अपने कमरे में मृत पाए गए। घटना सुरसरी कॉलोनी सिविल लाइन की है।

एडीएम (ADM Surjit Singh) की मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चल पाया है। मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम और जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं। मामले में जांच जारी है।

कहां रहते थे एडीएम सुरजीत (ADM Surjit Singh) ?

एडीएम सुरजीत सिंह (ADM Surjit Singh) कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी में मौजूद सिविल लाइन में रहा करते थे। उनके घर के एक कमरे की फर्श पर चारों तरफ खून फैला दिखा है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version