• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Writer D by Writer D
18/07/2022
in उत्तर प्रदेश, अमरोहा
0
bulldozer
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील स्थित रेहरा इलाके में कथित रूप से सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे (Madrasa) को वहां बिना इजाजत नमाज पढ़े जाने की शिकायत पर बुलडोजर (Bulldozer) से गिरा दिया गया। मदरसे का रख रखाव करने वाले का आरोप है कि जिस जमीन पर मदरसा बना था वह वर्ष 1961 में उसके दादा को आबंटित की गयी थी, और करीब एक महीने से वहां नमाज अदा किये जाने की कुछ लोगों ने शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने मदरसा जमींदोज करा दिया।

वहीं, अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे और अदालत से न्याय दिलाएंगे। हसनपुर तहसील के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने रविवार को कहा,   रेहरा थाना क्षेत्र के जेबरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर एक अवैध ढांचा बनाया गया था। एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा वहां नमाज अदा किये जाने की शिकायत पर उस ढांचे को ढहा दिया गया है।

उन्होंने दावा किया कि शिकायत पर हुई जांच में यह पता लगा कि वह मदरसा कानूनी प्रक्रिया पूरे किये बगैर बनवाया गया था। लिहाजा शनिवार को पुलिस दल की मौजूदगी में मदरसे को ढहा दिया गया। मदरसा प्रबंधन के लोगों को पूर्व में वह इमारत खाली करने की नोटिस दी गयी थी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह इमारत करीब सात महीने पहले बनायी गयी थी और कुछ माह पहले ही उसे मदरसे का रूप से दिया गया और पिछले महीने से लोगों ने वहां नमाज पढ़नी शुरू कर दी थी। हाल ही वहां अजान देने के लिये एक लाउडस्पीकर भी लगाया गया था।

इस बीच, मदरसे के मुतवल्ली इश्तियाक अहमद ने दावा किया कि जिस जमीन पर मदरसा बनाया गया वह ग्राम समाज की नहीं थी बल्कि वर्ष 1961 में उनके दादा को आबंटित की गयी थी। मदरसा शांतिपूर्वक संचालित किया जा रहा था लेकिन जब वहां नमाज पढ़ना शुरू हुआ, तब स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत कर दी और प्रशासन ने भी मौका पाकर मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन की इस कार्वाई के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

इस बीच, मुरादाबाद के मण्डलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे। उन्होंने अदालत के एक आदेश का संदर्भ देते हुए कहा कि अगर किसी धार्मिक इमारत का निर्माण सक्षम प्राधिकारी की इजाजत के बगैर किया जाता है तो उसे ध्वस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे और अदालत के जरिये न्याय दिलाएंगे।

Tags: Amroha newsbulldozer
Previous Post

नाबालिग लड़की से खेत में सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Next Post

फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जापान और सिंगापुर की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी को दीं शुभकामनाएं

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान: ए के शर्मा

13/03/2026
Next Post
Suicide

फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Scholarship

12वीं पास को 10,000 और ग्रेजुएट को 50 हजार की स्कॉलरशिप, इस राज्य ने शुरू की योजना

19/02/2023
pm modi

बंगाल चुनाव : PM मोदी के बयान से काशी फिर सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

03/04/2021

कृति खरबंदा ने पहने मखमली कपड़े, आप भी कर सकती हैं ट्राई

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version