Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्मैक तस्कर ग्राम प्रधान की फैक्ट्री पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बरेली नगर पालिका फरीदपुर ने शुक्रवार को पुलिस की मदद से स्मैक तस्कर ग्राम प्रधान शहीद खां की फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाकर उसे जमीदोंज कर दिया।

फरीदपुर तहसील के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पढ़ेरा गांव के ग्राम प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे को पुलिस ने कुछ दिनों पहले करीब 15 करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके द्वारा अभी तक स्मैक तस्करी से कमाई गई सम्पत्ति के बारे में जानकारी हासिल की।

पुलिस को छोटे प्रधान के पास करोड़ों की सम्पत्ति है, गांव में आलीशन कोठी है। इसको बनाने में कई करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। जांच में पता चला कि तस्कर छोटे ने ग्राम समाज की जमीन पर कोठी बनाई है। इसके अलावा उसके बरेली और अन्य जिलों में कई मकान, दुकान, प्लॉट और खेती है। उसने फरीदपुर में नेशनल हाइवे 24 पर बाईपास पर बैटरी की फैक्टरी बना रखी थी, जिस पर आज नगर पालिका ने बुलडोजर चला दिया।

ऊर्जावान युवा प्रदेश की तकदीर बदलने का साहस रखता : योगी

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पढ़ेरा गांव के ग्राम प्रधान को कुछ दिनों पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पता चला कि उसने अब तक कई करोड़ रुपये स्मैक तस्करी से कमाए हैं। आज नगर पालिका फरीदपुर की टीम ने बिना नक्शा के बनाई गई तस्कर की बैटरी फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस अब तक दो सौ से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 50 करोड़ की स्मैक, चरस और हेरोइन बरामद किया है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से ज्यादा सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलवा चुकी है।

Exit mobile version