• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रशासनिक अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/11/2023
in क्राइम, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान से ड्यूटी लगाने की एवज में दस हजार रुपये की घूस (Bribe) लेते हुए पीआरडी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस टीम ने बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार रूद्रपुर में आबकारी कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने हल्द्वानी के सतर्कता अधिष्ठान को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी लगाने के एवज में उससे 10000 रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि वह पारिवारिक परिस्थितियों के चलते रूद्रपुर की बजाय गदरपुर में ड्यूटी लगवाना चाहता था। इसके बाद उपाधीक्षक अनिल मनराल के निर्देश पर शिकायत का परीक्षण कराया गया।

तथ्य सही पाये जाने पर निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी की अगुवाई में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार निवासी ग्राम सिकंदराबाद उझानी, थाना मुजरिया, बदायूं, उप्र, हाल निवासी कलक्ट्रेट कालोनी, रूद्रपुर को 10000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता विभाग की टीम आरोपी के निवास पर भी तलाशी अभियान में जुटी है। निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल दीप चंद्र जोशी एवं सिपाही नवीन कुमार शामिल थे। अधिष्ठान के निदेशक की ओर से टीम को 5000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

विगत 26 अक्टूबर को भी विजिलेंस ने ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता से पटवारी त्रिलोचन सुयाल को भी घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

Tags: crime newsNainital newsUttarakhand News
Previous Post

डकैती की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार

Next Post

AAP के एक और नेता पर शिकंजा, श्रम और समाज कल्याण मंत्री के ठिकानों पर छापामारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राष्ट्रीय

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री

27/02/2026
CM Dhami
राजनीति

हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल

27/02/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले 2025 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

27/02/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

27/02/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

27/02/2026
Next Post
Raj Kumar Anand

AAP के एक और नेता पर शिकंजा, श्रम और समाज कल्याण मंत्री के ठिकानों पर छापामारी

यह भी पढ़ें

Petrol Tanker

भीषण टक्कर के बाद पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 से ज्यादा लोगों की मौत

09/09/2024
Two devotees died during darshan on Radha Ashtami

राधारानी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

23/09/2023
BSF

बीएसएफ ने पाकिस्तान के घुसपैठिए को किया ढेर

03/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version