Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल जारी होंगे सिपाही भर्ती चालक की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड

bihar police

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती

नई दिल्ली| केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी किए जाएंगे। सीएसबीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।  पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र 3 जनवरी 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे। अगर अभ्यर्थी से फिर से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहें तो 10 दिसंबर 2020 से यह पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे।

बिहार पुलिस 8415 सिपाही भर्ती की लास्ट डेट में कुछ दिन बाकी

वहीं डुप्लीकेट प्रवेश पत्र पर्षद कार्यालय हार्डिंग रोड, पटना -800001 पर 30-12-2020 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र की पावती व फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कुल 1722 पदों पर भर्ती के लिए होने लिखित परीक्षा अब 03-01-2021 को आयोजित की जाएगी। सीएसबीसी के लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार ,03 जनवरी 2021 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पूर्व सुबह 9 बजे ही रिपोर्ट करना होगा।

Exit mobile version