Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

JEE Advance एग्जाम के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर की ओर से किया जाएगा। जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को दो शिफ्ट्स में किया जाएगा।

-पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

-दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए jeeadv.ac.in पर 3 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced 2021 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

-jeeadv.ac.in पर जाएं।

-मांगी गई डिटेल के साथ लॉग इन करें।

-JEE Adv 2021 admit card का प्रिंट आउट लें।

चन्नी के कैबिनेट विस्तार से पहले घमासान, 6 विधायकों ने जताई आपत्ति

जेईई एडवांस्ड परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी का ऑनलाइन प्रदर्शन 10 अक्टूबर को होगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की ऑनलाइन घोषणा 15 अक्टूबर को की जाएगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा। 18 अक्टूबर को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) का आयोजन किया जाएगा। एएटी परिणामों की घोषणा 22 अक्टूबर को की जाएगी।

Exit mobile version