Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UP Police SI एग्जाम के जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

नई दिल्ली। UPPBPB उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police ) भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार को गोपनीय, लिपिक व लेखा में उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक के 1329 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई परीक्षा के परिणाम के बाद पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं।

परीक्षा में कुल 38686 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 5080 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। इस नीचे दिए गगए लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 तथा सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पदों के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा चार व पांच दिसंबर 2021 को कुल चार पालियों में कराई गई थी।

UP Board: 271 केंद्रों पर होगा 10वीं-12वीं कॉपियों का मूल्यांकन

परीक्षा परिणाम के आधार पर विज्ञापित पदों के लगभग 2.5 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

प्रावधानों के अनुसार अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अर्हकारी प्रकृति की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version