Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंचायत चुनाव में लापरवाही पर एडीओ निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Suspended

Suspended

उत्तर प्रदेश मे गोण्डा जिले के इटिया थोक ब्लाक मे तैनात एडीओ पंचायत को जिला निर्वाचन अधिकारी नें आज पंचायत निर्वाचन कार्यों मे लापरवाही बरतने के आरोप मे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

निर्वाचन सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इटिया थोक ब्लाक मे तैनात एडीओ पंचायत सतीश त्रिपाठी के बारे मे निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान मे लेकर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही नें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिये हैं ।

लखनऊ में कल से लगेगा नाइट कर्फ्यू, सीएम योगी ने दिये ये अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने अपने सभी मातहतों को जिले की सभी 1214 ग्राम पंचायतों मे होने वाले चुनाव मे डियूटी के दौरान लापरवाही बरतने हर हाल में दण्डित करने की स्पष्ट चेतावनी दी हैं ।

Exit mobile version