Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अफगानिस्तानः अफगानी नागरिकों के बीच मची भगदड़, 15 की मौत

भगदड़ से 15 अफगानी नागरिकों की मौत 15 Afghan civilians died due to stampede

भगदड़ से 15 अफगानी नागरिकों की मौत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रम में बुधवार को हजारों अफगानी नागरिक एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मची भगदड़ में कम से कम 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

Google: अपनी सेवाओं के प्रचार के लिए गूगल को भी खर्च करने पड़ते हैं पैसे, जानिए कैसे?

गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि इनमें से 13 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध थे।

दिव्या खोसला कुमार ने ब्लू ड्रेस और क्रॉप टॉप-स्कर्ट से जीता फैन्स का दिल

वहीं  बुधवार को हुई एक अन्य घटना में उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कम से कम 34 अफगान पुलिस कर्मी मारे गए है। एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। ताखर प्रांत के मुख्य अस्पताल के निदेशक रहीम बाखिश दानिश ने कहा कि हमले में आठ अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए हैं।

Exit mobile version