• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान की फेमस पॉप स्टार ने छोड़ा देश, बोलीं- जिंदा हूं मैं

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Aryana Sayeed

Aryana Sayeed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान की लोकप्रिय पॉप स्टार आर्यना सईद मुल्क छोड़ने में कामयाब हो चुकी हैं। वे काफी खुशनसीब हैं कि उन्हें ये मौका मिल गया। वरना आर्यना अगर तालिबान के हाथ लग जातीं, तो शायद उनके साथ बहुत बुरा होता। आर्यना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तालिबान के चंगुल से बचने की जानकारी दी है।

आर्यना सईद ने अपने 1.3 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को बताया कि वो सही-सलामत हैं। उन्होंने लिखा, ‘कुछ भयानक रातों के बाद मैं कतर पहुंच चुकी हूं और इस्तांबुल के लिए अपनी आखिरी उड़ान का इंतजार कर रही हूं।’ इसके कुछ देर बाद उन्होंने ये भी बताया कि वो इस्तांबुल के लिए निकल चुकी हैं।

अफगानी पॉपस्टार ने ये भी बताया है कि उनके पास देश के भयानक हालात को लेकर तमाम कहानियां हैं। वे तालिबान के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहीं। हालांकि आर्यना सईद के माता-पिता ने तभी अफगानिस्तान छोड़ दिया था, जब वो 8 साल की थीं। फिर भी सईद अपने मुल्क अक्सर आती-जाती रहती थीं। उनका परिवार लंदन में शिफ्ट हो गया था।

जिस वक्त तालिबान के काबुल पर कब्जा किया, पॉप स्टार वहीं थीं। तालिबान की कोशिश रही होगी कि वो आर्यना सईद को पकड़ने में कामयाब हो जाए। अगर ऐसा हो जाता तो आर्यना सईद के लिए ये बेहद बुरा होता। जिस तरह तालिबान ने देश में कहर बरपा रखा है, उससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वे आर्यना के साथ क्या करते !

आर्यना अफगानिस्तान में काफी लोकप्रिय रही हैं। वे यहां के रियलिटी शो‘द वॉयस’की जज भी रही हैं। वे अमेरिकी कार्गो जेट में सवार होकर तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के लिए निकल गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करके अपने फॉलोअर्स को ये जानकारी दी है।

अक्सर बिना बुर्के और हिजाब के नज़र आने वाली आर्यना सईद ने साल 2014 में एक अमेरिकी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि कट्टरपंथी नेताओं ने उनकी हत्या का फरमान जारी किया था। आर्यना का दावा था कि तालिबान ने उनको मारने वाले को जन्नत नसीब होने की बात कही थी।

Tags: afgani pop star Aryana SayeedAryana SayeedEntertainment news
Previous Post

बंद भारतीय वाणिज्य दूतावास में घुसे तालिबानी लडाकें, ली तलाशी

Next Post

बिग बॉस ने दी घरवालों को सजा, सिर्फ इतने घंटे होगी गैस की सप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आज से आचार संहिता लागू

21/06/2025
Main Slider

योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री

21/06/2025
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public
Main Slider

पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़- सीएम योगी

20/06/2025
Ali Ahmed
Main Slider

माफिया अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, जानें पूरा मामला

20/06/2025
Cyber Security
Main Slider

Hackers का सबसे बड़ा अटैक, 16 अरब लोगों के Google और Apple पासवर्ड लीक

20/06/2025
Next Post
bigg boss ott

बिग बॉस ने दी घरवालों को सजा, सिर्फ इतने घंटे होगी गैस की सप्लाई

यह भी पढ़ें

उधार का सम्मान, अपनों का अपमान

30/05/2021

भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को…., निर्वाचन आयोग की अनोखी पहल

06/03/2022
A Hindu youth was beaten up after being asked about his religion

मामूली विवाद में वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version