• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूसेवाला मर्डर केस में आया नया ट्विस्ट, शक के घेरे में मुंहबोली बहन अफसाना खान

Writer D by Writer D
25/10/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sidhu Musewala

Sidhu Musewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला केस (Sidhu Musewala Murder Case) में नया अपडेट सामने आया है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) को गैंगस्टर-टेररिस्ट सिंडिकेट केस में समन किया। इस सिलसिले में NIA ने मंगलवार को अफसाना खान से 5 घंटे तक पूछताछ की। अफसाना सिंगर सिद्धू मूसेवाला की करीबी थीं। वे मूसेवाला को अपना भाई मानती थीं।

अफसाना खान (Afsana Khan) से हुई पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, अफसाना से NIA की टीम ने मूसेवाला केस में शामिल गैंगस्टर के संबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। NIA को संदेह है कि मूसेवाला की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है। हाल ही में गैंगस्टर्स पर दूसरे राउंड की NIA रेड के दौरान अफसाना खान का नाम NIA के रडार पर आया था। NIA को बंबीहा गैंग के साथ अफसाना के कनेक्शन का शक है।

बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग का राइवल है। बिश्नोई गैंग पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को प्लान्ट करने का आरोप है। बिश्नोई गैंग को मूसेवाला के बंबीहा गैंग के करीब होने का अनुमान था। NIA ने इस क्रिमिनल गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश करने के मकसद से दो बार छापेमारी भी की थी।

मूसेवाला (Sidhu Musewala ) का हुआ था मर्डर

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala ) की इसी साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महज 28 साल की उम्र में मूसेवाला ने दुनिया को अलविदा कहा था। हमलावरों ने एके-47, एके-94 समेत दूसरे हथियार से करीब 30 राउंड फायर किए थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी बराड़ इंडिया से नहीं कनाडा से ऑपरेट करता है।

मूसेवाला (Sidhu Musewala ) के करीब थीं अफसाना (Afsana)

बात करें अफसाना खान और सिद्धू मूसेवाला की तो, दोनों के बीच शानदार बॉन्ड था। मूसेवाला को अफसाना अपना भाई मानती थीं। अफसाना की शादी में मूसेवाला भी शामिल हुए थे। अफसाना ने मूसेवाला संग कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे। मूसेवाला की मौत ने अफसाना को भी बुरी तरह तोड़ा था।

मूसेवाला तो चले गए पर अफसाना आज भी अपने मुंहबोले भाई संग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अफसाना के ये पोस्ट बताते हैं वे आज भी उन्हें कितना याद करती हैं। मूसेवाला के परिवार संग भी अफसाना की तस्वीरें हैं। अफसाना अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए भी नजर आती हैं।

Tags: Afsana KhanEntertainment newspunjabi singersiddhu musewala murder case
Previous Post

बिना सबूत पति को चरित्रहीन-शराबी कहना क्रूरता के समान: बॉम्बे हाईकोर्ट

Next Post

चारु आसोपा ने राजीव सेन पर लगाये गंभीर आरोप, किया तलाक का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
Next Post
Charu Asopa

चारु आसोपा ने राजीव सेन पर लगाये गंभीर आरोप, किया तलाक का ऐलान

यह भी पढ़ें

car accident

शादी से लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटी समेत तीन की मौत

01/05/2021
CM Yogi

यूपी में युवाओं को शिक्षा और रोजगार में शीर्ष पर लाना चाहती है योगी सरकार

20/02/2023

बहती नाक की वजह से छिल गई है त्वचा, ये उपाय दिलाएंगे आपको आराम

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version