Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दो हत्याओं का फरार हत्यारोपी

दो हत्याओं का फरार हत्यारोपी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने कत्ल का एक 19 साल पुराना मामला सुलझा लिया है। पुलिस करीब दो दशक से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदमाश 19 साल पहले हत्या की दो वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन वो लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।

अलीगढ़ पुलिस ने दोहरे कत्ल के आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नेत्रपाल को 19 साल बाद गिरफ्तार किया है। उसने अलीगढ़ के खैर और अकराबाद थाना क्षेत्र में साल 2003 और 2004 में मर्डर जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी थी। इन घटनाओं के बाद इलाके में लोग उसके नाम से खौफ खाने लगे थे।

जहरीली शराब का कहर: 12 लोगों की मौत, शराब कारोबारी और सेल्समैन हिरासत में 

कत्ल की वारदातों को अंजाम देकर नेत्रपाल फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश करती रही लेकिन वो पकड़ा नहीं जा सका। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। मगर तब भी शातिर बदमाश नेत्रपाल पुलिस के हाथ नहीं आया।

अब जाकर 19 साल बाद पुलिस ने आखिरकार डबल मर्डर के आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार कर ही लिया। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश नेत्रपाल को गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच की टीम को पुरुस्कृत करने का ऐलान किया है।

Exit mobile version