Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी के 22 महीने बाद भी शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया इंकार… पति ने उठा लिया ये बड़ा कदम

relationship

relationship

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक पति ने पत्नी से परेशान होकर आत्म हत्या कर ली। जिसके बाद सास ने बहु के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। खबर के मुताबिक अहमदाबाद के मणिनगर की रहने वाली 32 साल की महिला गीता परमार की शादी 22 महीने पहले सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी।

उसकी सास ने आरोप लगाया है कि शादी के 22 महीनों में सुरेंद्र सिंह के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जिसके चलते सुरेंद्र काफी परेशान था। इसी कारण उसने आत्‍महत्‍या कर ली।

15 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने की साजिश, सुरक्षा बढ़ी

सास ने अपनी बहू के खिलाफ एफआईआर में बताया है कि जब वह घर गई थी, तब भी उसने वहां दोनों को अलग-अलग सोते देखा था। सास मुलि परमार ने जब बेटे से इस बारे में पूछा था तो उसके बेटे ने उसे बताया था कि शादी के 22 महीने बाद भी गीता ने उससे संबंध नहीं बनाए हैं।

बेटे ने यह भी बताया था कि गीता ने शपथ ली है कि वह अपने पति के साथ नहीं सोएगी। सास मुलि ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रेलवे का कर्मचारी था। उसने अक्‍टूबर 2018 को गीता से शादी की थी। इससे पहले उसका पहली पत्‍नी से 2016 में तलाक हो गया था। इसके अलावा गीता भी शादी से पहले दो लोगों से तलाक ले चुकी थी।

हैवानियत : पत्नी ने चाय बनाने से किया इंकार, गुस्साए पति ने प्राइवेट पार्ट में भर दिया मिर्च पाउडर

शादी के 22 महीने बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने से सुरेंद्र सिंह तनाव में था। बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। इस पर गीता घर छोड़कर अपने मां-बाप के घर चली गई थी। जिसके बाद बीती 27 जुलाई को घर पर अकेले सुरेंद्र सिंह ने पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली।

Exit mobile version