Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ मनाया रक्षा बंधन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पांच साल बाद अपने भाई के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने भाई की एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा ने लंदन में रक्षाबंधन मनाया।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले एक साल से लंदन में रह रही हैं। यहां उन्होंने पूरे पांच साल बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पावन राखी का त्योहार मनाया।

प्रियंका ने सफेद और काली ड्रेस पहनी हुई है। जबकि, सिद्धार्थ चोपड़ा ने ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने राखी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है, पूरे पांच साल बाद पहली बार रक्षा बंधन पर। लव यू लिटिल भाई।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बात करती रहती हैं और यह भी बताती हैं कि कैसे उनके भाई ने मिस वर्ल्ड पेजेंट में उनकी सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद, बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक अभिनेत्री के तौर पर कार्य के दौरान भी उनके भाई ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version