• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

58 साल बाद यूपी विधानसभा फिर बनी कोर्ट, छह पुलिसकर्मियों को मिली ये सजा

Writer D by Writer D
03/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP assembly again became court

UP assembly again became court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly ) ने लगभग दो दशक पुराने एक मामले में तत्कालीन बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन के मामले में शुक्रवार को छह पुलिसकर्मियों को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई। दरअसल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस 2004 का है। जब विश्नोई 15 सितंबर, 2004 को कानपुर में बिजली कटौती के खिलाफ जिलाधिकारी (कानपुर नगर) को एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तब पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा (UP Assembly ) को अदालत (Court) में तब्दील कर दिया गया और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने छह पुलिसकर्मियों को एक दिन की कैद (रात 12 बजे तक) का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को कटघरे में रहने को कहा गया।

स्पीकर सतीश महाना ने फैसले की घोषणा की और कि पुलिसकर्मी आधी रात तक विधानसभा भवन के एक कमरे में कैद रहेंगे और उनके लिए भोजन व अन्य सुविधाओं जैसी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इससे पहले विधानसभा में 1964 में अदालत लगी थी। तब विधानसभा के सदस्य केशव सिंह को गिरफ्तार करके अध्यक्ष के सामने पेश किया गया था।

विधानसभा की अदालत की कार्रवाई के दौरान सपा के विधायक सदन मौजूद नहीं थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी सदन में नहीं थे। विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से बोलने के लिए कहा, लेकिन सदन में किसी के नहीं होने के चलते इस प्रस्ताव को समर्थित मान लिया गया।

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, कटघरे में खड़े हुए पुलिसकर्मी, जानें पूरा मामला

इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों ने अपने आपचरण की लिए माफी मांगी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दोषियों के लिए 1 दिन की जगह कुछ घंटों का कारावास की अपील की, जिसपर सदन के विधायकों के असहमति जताई और सुरेश खन्ना ने कहा कि अध्यक्ष के कहने के बाद अब बदलाव नहीं हो सकता।

इन पुलिसकर्मियों को मिली सजा

विधानसभा की अदालत ने जिन पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है उनमें कानपुर नगर में बाबूपुरवा के तत्कालीन सीओ अब्दुल समद (अब सेवानिवृत्त), तत्कालीन एसएचओ किदवई नगर श्रीकांत शुक्ला, तत्कालीन उप निरीक्षक त्रिलोकी सिंह, कांस्टेबल छोटे सिंह, विनोद मिश्रा और मेहरबान सिंह शामिल हैं।

Tags: Lucknow NewsUP Assembly
Previous Post

भगोड़े विजय माल्या को बड़ा झटका, संपत्ति होगी जब्त

Next Post

कलयुगी पिता ने किया बेटी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान

07/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव का किया शुभारंभ

07/03/2026
CM Yogi
Main Slider

ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास: मुख्यमंत्री

07/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री

07/03/2026
SIR
Main Slider

UP SIR Update: 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

07/03/2026
Next Post
Rape

कलयुगी पिता ने किया बेटी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

आमजन की समस्याओं को लेकर गम्भीरता से कार्य कर रही सरकार: एके शर्मा

02/02/2023

दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद को गुजरात एटीएस ने दबोचा, 24 साल से था फरार

27/12/2020
Aarti Singh

हाई कोर्ट ने कहा- फर्रुखाबाद SP को हिरासत में लो, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

14/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version