Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

7 साल बाद फिर से पुराने हेयरस्टाइल में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा हेयर स्टाइल

लाइफस्टाइल डेस्क। प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। फिर वो चाहे उनका हेयरस्टाइल हो या फिर कपड़े। यहां तक कि मेकअप भी वो हर बार अलग अप्लाई करती हैं। एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर उनके लेटेस्ट वीडियो में वो नए हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। दरअसल, आईपीएल को सपोर्ट कर रहीं प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी न्यू हेयरस्टाइल फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो गई।

वीडियो में प्रियंका चेहरे पर खूबसूरत बैंग्स के साथ नजर आईं। चेहरे पर आगे की ओर गिरे हुए बालों की कटिंग को बैंग्स कहते हैं। प्रियंका चोपडा खुले बालों के साथ शार्ट बैंग्स के साथ दिखीं। वहीं उन्होंने ओवरसाइज व्हाइट कलर की शर्ट पहन रखी थी।

वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ वेल सेट आईब्रो, फ्लॉलेस बेस मेकअप और ब्राउन ब्लशर के साथ न्यूड लिप्स में प्रियंका का लुक इंप्रेसिव दिख रहा है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी इस तरह के लुक में नजर आ चुकी हैं। और एक बार फिर वो इस लुक को ट्राई कर रही हैं। ग्लोबल स्टार बनने से पहले मिसेज जोनास का ये लुक फिल्म जंजीर में भी नजर आया था। हालांकि इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को थोड़ा ज्यादा छोटा करवा रखा है।

वैसे प्रियंका अपने हेयरस्टाइल के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करते नजर आ चुकी हैं। फिर वो चाहे उनका ये बैंग्स हो या फिर शार्ट हेयरकट, जो उन्होंने फिल्म अंजाना अंजानी के लिए किया था।

Exit mobile version