Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आखिर क्यों रणधीर कपूर बेचने जा रहे अपना पुश्तैनी मकान

After all, why is Randhir Kapoor going to sell his ancestral house

After all, why is Randhir Kapoor going to sell his ancestral house

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के साथ उनके पांच स्टाफ मेंबर भी कोरोना से पीड़ित हैं, उन्होंने भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। लेकिन इस बीच कपूर परिवार से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उनके छोटे भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर दोनों के निधन के बाद अब रणधीर कपूर ने बड़ा फैसला लिया है। वे अब अपना चेम्बूर वाला पुश्तैनी घर बेचने वाले हैं, जहां वह बड़े हुए।

लोकप्रिय फिल्म समीक्षक राजीव मसंद आए कोरोना की चपेट में, हालत नाजुक

 

रणधीर कपूर का ये फैसला फाइनल माना जा रहा है। दरअसल, छोटे भाई राजीव कपूर के निधन के बाद वह खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे हैं, इसलिए अब वे परिवार के पास रहना चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया का एक खबर के मुताबिक, रणधीर ने बताया कि राजीव मेरे साथ ही ज्यादातर रहता था। उसका पुणे में घर था, लेकिन वह ज्यादा समय यहीं मुंबई में रहता था। राजीव के निधन के बाद मैं अकेला महसूस कर रहा था तो इसलिए मैंने सोचा कि मैं अब अपने परिवार के करीब रहूं।

 

अभिनेता विद्युत जामवाल भी कोरोना की जंग में आए आगे

अपने पुश्तैनी घर को लेकर रणधीर ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे कहा था कि मैं इस घर में जितना हो सके उतना रह सकता हूं, लेकिन जिस दिन मैं इस घर को बेचूंगा मुझे इससे मिले पैसों को ऋषि, राजीव, ऋतु और रीमा के साथ बांटने होंगे। ख़बरें हैं कि रणधीर जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। क्योंकि उन्होंने बांद्रा में पहले ही घर खरीद लिया है, जो कि पूरी तरह से तैयार भी है।

 

Exit mobile version