Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिलीवरी के बाद मां और बच्चे के लिए सेहतमंद होता है अजवाइन के लड्डू

Ajwain ladoo after delivery

Ajwain ladoo after delivery

लाइफस्टाइल डेस्क। प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे के साथ ही मां को अच्छी खासी देखभाल की जरूरत पड़ती है। कयोंकि मां के मजबूत होने के साथ ही बच्चे के भी अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सोचा जा सकता है। सर्दियों में मौसम में अगर किसी महिला को डिलीवरी हुई है तो जरूरी है कि उसकी अच्छे से देखभाल की जाए। जिससे कि सर्दी-खांसी परेशाना ना करें। अजवाइन डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही गोंद ताकत देने का काम करता है। तो चलिए जानें घरों में बनने वाले अजवाइन और गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी।

डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो इस तरह के लड्डू बनाना अच्छा होता है। अजवाइन के ल़ड्डू बनाने के लिए जरूरत होती है एक किलो अजवाइन पिसी हुई, डेढ किलो गेंहू का आटा, 250 ग्राम गोंद, सूखा नारियल छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, चीनी या गुड़, आवश्यकतानुसार देसी घी।

अजवाइन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढाही को गैस पर गर्म कर लें। इसके बाद इसमे एक बड़ा चम्मच देसी घी डाल कर गर्म करें। इसमें गोंद डालकर भून लें। एक अलग बर्तन में निकालकर किनारे रख दें। अब इस गोंद को गर्मागर्म पीस लें।

अब एक कढाही को गैस पर गर्म कर उसमें घी डालें। फिर गेंहू के आटे को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब इस आटे से भूनने की महक आने लगे तो आंच से उतारकर इसमें पिसा हुआ गोंद और घिसा हुआ नारियल डालें। अब इसमे मिश्रण में अजवाइन पिसी हुई मिला लें। ठंडा होने पर इसमें चीनी या गुड़ को मिलाकर लड्डू बनाएं। अगर लड्डू बनने में दिक्कत हो रही हो तो हाथों पर देसी घी को लगाकर फिर लड्डू बांधे। आसानी से सारे लड्डू बंध जाएंगे।

Exit mobile version