• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली से पहले बुझ गए 4 घरों के चिराग, जैसलमेर के बाद बालोतरा में भीषण हादसा

Writer D by Writer D
16/10/2025
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Horrific accident in Balotra

Horrific accident in Balotra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर हादसे (Accident) के बाद बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक दुर्घटना हुई है। बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में देर रात एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस भीषण आग में कार सवार चार युवक जिंदा जल गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा (Accident) सिंधरी पुलिस थाना क्षेत्र के सादा गांव के पास मेगा हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब पांच युवक काम से लौट रहे थे। इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

काम से लौट रहे थे

पुलिस के अनुसार, पांचों युवक बाड़मेर के डाबर गुड़ामालानी क्षेत्र के निवासी थे और सिणधरी में काम करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इस हादसे में मोहन सिंह (35), शंभु सिंह (20), पंचाराम (22) और प्रकाश (28) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी के शव जलकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए हैं। कार चालक दिलीप सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शवों की पहचान डीएनए से होगी

डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि शवों की हालत ऐसी नहीं है कि पहचान की जा सके। सभी की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी और इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल चारों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

हादसे (Accident) के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।

इस हादसे (Accident) ने न सिर्फ चार परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी स्तब्ध कर दिया है। सुबह होते ही गांव में मातम पसर गया।

Tags: rajasthan news
Previous Post

एक बार फिर विवादों में एल्विश यादव! फाजिलपुरिया संग शूट ने खड़ी की कानूनी मुश्किलें

Next Post

Bihar Election: बीजेपी ने खोला आखिरी पत्ता, तीसरी लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
Next Post
BJP

Bihar Election: बीजेपी ने खोला आखिरी पत्ता, तीसरी लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

यह भी पढ़ें

संजना संघी सुशांत

संजना ने लिखा- ‘उम्मीद है तुम सब देख रहे होगे’

25/07/2020
corona sample testing

यूपी में एक दिन में हुई 1.46 लाख सैम्पलों की जांच

04/09/2020
kangana ranaut

कंगना रानौत ने भाई की शादी में पहना सबसे खूबसूरत लहंगा

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version