Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी के बाद सैफ अली खान-करीना कपूर का यूं बदला अंदाज

लाइफ़स्टाइल डेस्क। करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। आज सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी से लेकर अभी तक उनके लुक में काफी बदलाव आए हैं। जहां करीना ने अपने लुक्स से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। वहीं सैफ अली खान ने अपने लुक्स से इतना बदलाव किया कि हर किसी को हैरत में डाल दिया है। देखें करीना-सैफ  की शादी के बाद के बाद उनके लुक्स की कुछ चुनिंदा तस्वीरें।

करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ सात फेरे लिए थे। दुल्हन के अवतार में करीना बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके पर ऑरेंज कलर का शरारा पहना जोकि कोई नया नहीं बल्कि उनकी सास शर्मिला टैगोर का था। जिन्होंने उन्होंने अपनी शादी में पहना था। वहीं सैफ अली खान क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।

सैफ-करीना जब भी किसी भी इवेंट में साथ जाते हैं तो हर किसी की निगाहें उन्हीं टिक जाती हैं। सैफ और करीना का ये लुक काफी वायरल हुआ था। इस लुक में करीना स्टाइलिश शरारा में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ महरून और व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामा में नजर आ रहे हैं।

डेनिम लुक की बात तो करीना कपूर और सैफ वहां भी अपने लुक्स से मैदान मार लेती हैं। करीना कपूर के इस लुक की बात करें तो  उन्होंने  ब्लू कलर डेनिम ड्रेस कैरी की। वहीं इस लुक के साथ सैफ ने मैच करते हुए जींस और जैकेट कैरी की।

सैफ-करीना की ये जोड़ी अरमान की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई थी। जहां करीना कपूर ने रेड कलर का खूबसूरत सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने मांग में सिंदूर और छोटी से बिंदू लगाई। वहं सैफ व्हाइट कलर के शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

Exit mobile version