Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डेढ़ महीने बाद मंडलीय रेलवे अस्पताल में नॉन-कोविड मरीजों की भर्ती शुरू

railway hospital

railway hospital

उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित मंडलीय अस्पताल में करीब डेढ़ महीने बाद नॉन कोविड मरीजों की भर्ती फिर से शुरू हो गई है। इसके पहले मंडलीय चिकित्सालय में सिर्फ करोना मरीजों की भर्ती हो रही थी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विश्व मोहिनी सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ के मंडलीय रेल अस्पताल में नाॅन कोविड मरीजों की भर्ती फिर से शुरू हो गई। पहले दिन गंभीर मरीजों की भर्ती की गई है। भर्ती करने से पहले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। नेगेटिव आने पर मरीज की भर्ती नाॅन-कोविड वार्ड में की जाएगी। यदि मरीज कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसकी भर्ती कोविड वार्ड में की जाएगी।

वैक्सीनेशन में भी यूपी बना नंबर वन, एक दिन में 2.79 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई डोज

उन्होंने बताया कि 250 बेड के इंडोर अस्पताल में जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरोना के लेवल वन मरीजों के लिए 50 बेड  अरक्षित किए गए हैं। इस अस्पताल में पोस्ट कोविड बेड भी बनाए गए हैं। अभी यहां पर 21 कोविड मरीजों का इलाज किया रहा है।

दरअसल, लखनऊ के मंडलीय रेल अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से सिर्फ कोविड मरीजों की भर्ती हो रही थी। इससे रेल कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों और सेवानिवृत कर्मियों को इलाज कराने में दिक्कतें हो रही थीं।

Exit mobile version