Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूचाल, राहुल से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम भूपेश

cm bhupesh baghel

cm bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली पहुंचे हैं। यहां वे राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे उनकी मुलाकात हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में मौजूद हैं। राहुल सिंहदेव को ही राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उनका मानना है कि बघेल को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और सिंहदेव को अगले ढाई तक राज्य की कमान संभालनी चाहिए।

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने बताया कि उन्हें महासचिव केसी वेणुगोपाल का मैसेज मिला था। इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। विधायकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोई भी अपने नेता से मिलने जा सकता है।

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं। यह सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार दो मंत्री और कुछ विधायक पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचे हुए हैं। इन विधायकों ने वरिष्ठ नेता व राज्य प्रभारी पीएल पूनिया से मुलाकात की।

लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद

हाल ही में भूपेश बघेल व मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में राहुल गांधी से मिले थे। इसके बाद उनकी मुलाकात महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी हुई थी।

इस बैठक के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस के अंदर विवाद कुछ शांत हुआ है, लेकिन एक बार फिर से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली रवाना होने से पहले एक दर्जन विधायकों ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक की थी।

Exit mobile version