Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सास की निर्मम हत्या कर प्राइवेट पार्ट में डाला बांस, दामाद गिरफ्तार

murder

murder

मुंबई के विले पार्ले में एक दामाद ने अपनी सास की निर्मम हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सास के सिर पर पहले टाइल्स से हमला किया और फिर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में बांस भी डाल दिया और एक आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया।

दरअसल, घटना विले पार्ले (पूर्व) की है। चेन स्नेचिंग की घटना में आरोपी तीन साल से जेल में बंद था। 1 सितंबर को जेल से रिहा होकर बाहर निकला था। उसकी शादी मृतक महिला की बेटी से हुई थी। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी से मिलने महिला के घर पहुंचा, जहां उसने देखा कि उसकी पत्नी की शादी दूसरे के साथ हो चुकी है और वह गर्भवती है। आरोपी यह देख बेहद नाराज हुआ और पत्नी से अपने साथ चलने को कहा, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़की की मां ने भी आरोपी को अपने घर से जाने को कह दिया। लड़का उस दिन वहां से निकल गया।

एसटीएफ़ ने बीच सड़क पर एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

अगले दिन युवक फिर अपनी पत्नी के पास पहुंचा, जहां उसने देखा कि पत्नी उस घर में नहीं है। यह देख वह और नाराज हो गया। युवक ने लड़की की मां यानी अपनी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवक ने महिला के सिर पर टाइल्स से हमला किया और फिर चाकू गोदकर हत्या कर  दी।

युवक का मन इससे भी नहीं भरा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में बांस का बल्ला डाल दिया और आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। शाम को जब महिला की बेटी घर लौटी तो वह मंजर देखकर हैरान हो गई। लड़की ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) को जोड़कर मामला  दर्ज किया और पुणे से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version