Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन फरार

samdhi-samdhan absconding

samdhi-samdhan absconding

बदायूं। जिले में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है। यहां पर प्यार को पाने के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया गया है। यहां पर एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया। दोनों में प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया और एक दूसरे का दामन थाम लिया। उनके प्यार में परिवार वाले बाधा न बनें, इसलिए समधी-समधन (Samdhi-Samdhan) दोनों घर से फरार हो गए।

यूपी के बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है। फर्क बस सिर्फ इतना है कि अलीगढ़ में सास-दामाद के साथ फरार हो गई थी और बदायूं में समधन अपने समधी (Samdhi-Samdhan) के साथ। बेटी की शादी के महज तीन साल बाद एक महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई और साथ रहने का फैसला कर लिया। अपने समधी को बुलाने के बाद समधन अपने समधी के साथ फरार हो गई।

महिला के चार बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की शादी 2022 में हो गई थी। उसी के ससुर के साथ महिला ने जीवन बिताने का फैसला कर लिया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। उसने बताया कि वह लंबे रूट पर ट्रक चलाने का काम करता है। मेरी पत्नी को मैं समय पर पैसे भी भेजता रहता था। पीठ पीछे मेरी पत्नी मेरी बेटी के ससुर (मेरे समधी) को बुलाती थी और रंगरलियां मनाती थी।

अभी उसने अपने समधी को बुलाया और उसके साथ फरार हो गई। वह घर में रखा सारा जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई। इस मामले में महिला के बेटे का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थीं और उन्हीं के साथ रहती थीं। हम लोगों को दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। वह दीदी के ससुर के साथ एक टेंपो में बैठकर गई हैं।

दामाद के साथ फुर्र हुई सास की मिली लोकेशन, बेटी ने मां के लिए कह दी ये बड़ी बात

वीं इस मामले में पीड़ित पति के पड़ोसियों का कहना है कि जो महिला का पति है, वह ट्रक चलाने का काम करता है। महीने में वह एक-दो बार घर आता था। महिला इस बात का फायदा उठाती थी और अपने समधि को घर में अक्सर बुलाती थी। मोहल्ले वालों को इसलिए कोई आपत्ति नहीं थी, क्योंकि वह रिश्तेदार था। हालांकि वह रात के 12:00 बजे अक्सर घर आता था और सुबह जल्दी निकल जाता था। इस बार वह महिला को भी लेकर गया है।

Exit mobile version