Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरेंडर के बाद जेल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

sucide

sucide

चोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान अमरोहा जिला अस्पताल से फरार होने के पांचवें दिन सरेंडर करने वाले युवक हुकम सिंह का शव बुधवार सुबह अस्थायी जेल में फंदे से लटका मिला। एक अप्रैल को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए हुकम सिंह ने पांच अप्रैल को सरेंडर किया था।

लगभग 48 घंटे बाद ही उसके फंदे पर लटके मिलने से आक्रोशित उसके परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर तीन घंटे हंगामा किया। मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के नवाबपुरा भूड गांव निवासी हुकम सिंह को 27 मार्च को क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के जंगल में ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर उसे 28 मार्च को जेल भेज दिया था।

लॉकडाउन का डर, दिल्ली-पुणे से अपने घरों को लौट रहे हैं प्रवासी मजदूर

वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में स्थित अस्थायी जेल में बंद था। एक अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत पर हुकम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती कराने के करीब दो घंटे बाद ही वह सुरक्षा में लगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

इस पर एसपी सुनीति ने सुरक्षा में तैनात एसआई जवाहर सिंह और सिपाही अवनीश कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था और दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पांच अप्रैल को हुकम सिंह ने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मीडिया की मौजूदगी में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे फिर अस्थायी जेल भेज दिया था। सरेंडर करने के करीब 48 घंटे बाद बुधवार की सुबह हुकम सिंह का शव अस्थायी जेल के शौचालय में लोअर के कमरबंद (नाड़े)से बने फंदे से लटकता मिला।

जेल में बंदी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सुनीति, सीओ महेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस और जेल प्रशासन ने इसे खुदकुशी माना। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर हुकम सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए तीन घंटे हंगामा किया।

 

 

Exit mobile version