Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना वायरस के बाद अब चीन कुदरत के हमले से हुआ तबाह

चीन कुदरत के हमले से हुआ तबाह

चीन कुदरत के हमले से हुआ तबाह

नई दिल्ली। चीनी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। हालंकि इस संक्रमण का असर चीन पर भी कहर बनकर टूटा। लाखों चीनी नागरिकों की जान गवां चुके हैं।

बुलेट ट्रेन चलाने वाला चीन अब सड़कों पर चला रहा है नाव 

चीन आखिरकार कोरोना पर नियंत्रण पाया तो अब जल प्रलय का प्रकोप झेल रहा है। चीन में भयानक बाढ़ आई है। हालात ये हैं कि चीन के कई शहर बाढ़ मे डूब गए है। बुलेट ट्रेन चलाने वाला चीन अब सड़कों पर नाव चला रहा है। कई शहर नहर में तब्दील हो गए हैं, जिसमें बसे घर जलमग्न हो गए हैं।

चीन में सबसे बड़ी ताजे पानी की झील, पोयांग में कई बांध टूट गए हैं। जिसकी वजह से झील का पानी उफान पर हैं। झील का पानी चीन के कई शहरों में घुस गया है। ऐसे में वुहान, हुबेई समेत कई प्रांत पानी में डूब गए। बता दें कि चीन में 33 नदियों में जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

सीएम योगी बोले- राम मंदिर भूमि पूजन के दिन अयोध्या में मनाएं दिवाली

बांध टूटने चीन में जानमाल का भरी नुकसान

बाढ़ के कारण देश में जानमाल का भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि बाढ़ से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं लोगों के घर-गाडी जलमग्न हो गए। इसके अलावा लाखों लोगों को बाढ़ के बीच सुरक्षित भी निकाल लिया गया हैं।

चीन में बांध के टूट जाने के बाद  हर तरह हाहाकार मचा

चीन में बांध के टूट जाने के बाद हर तरह हाहाकार मचा हुआ है। बारिश की वजह से इसके पास स्थित शाज़ीक्सी गांव में सड़कों, बागों और खेतों में पानी भर गया है। इससे आसपास के रहने वाले भी हद से ज्यादा परेशान और दिक्कतों से जूझते नजर आए हैं।

दिक्कतों से जूझ रहें गांव के निवासियों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसी बाढ़ नहीं देखी। गांव के रहने वाले 81 साल के लुओ कियुआन ने बताया कि उन्होंने इससे पहले यहां इतना पानी नहीं देखा था, उन्होंने खुद ही दशकों पहले बांध बनाने में मदद की थी।

Exit mobile version