Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किरकिरी के बाद BJP ने काटा अरुण सिंह का टिकट, शकुन सिंह होंगे जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी

kuldeep sengar

kuldeep sengar

उन्नाव में जिला  पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार अरुण सिंह को लेकर हुई किरकिरी के बाद पार्टी ने वहां उम्मीदवार बदल दिया है। अब शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। अरुण सिंह उन्नाव रेपकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी है। अरुण सिंह को टिकट मिलने का रेपकांड की पीड़िता ने विरोध किया और सोशल मीडिया में इसको लेकर भाजपा की आलोचना होने लगी। मामला राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने के बाद प्रदेश नेतृत्व को अरुण सिंह का टिकट काटने के निर्देश दिए गए। पार्टी ने बृहस्पतिवार को अरुण सिंह की जगह शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भी भाजपा ने पहले कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उम्मीदवार घोषित किया था। उस समय में बदनामी होने के बाद भाजपा ने संगीता का टिकट काट दिया था।

कुलदीप सेगर के करीबी को मिला टिकट, रेप पीड़िता बोली- BJP ने मुझे मरवाने के लिए बनाया प्रत्याशी

उन्नाव में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार अरुण सिंह को लेकर हुई किरकिरी के बाद पार्टी ने वहां उम्मीदवार बदल दिया है। अब शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। अरुण सिंह उन्नाव रेपकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी है। अरुण सिंह को टिकट मिलने का रेपकांड की पीड़िता ने विरोध किया और सोशल मीडिया में इसको लेकर भाजपा की आलोचना होने लगी। मामला राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने के बाद प्रदेश नेतृत्व को अरुण सिंह का टिकट काटने के निर्देश दिए गए। पार्टी ने बृहस्पतिवार को अरुण सिंह की जगह शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया।

कोरोना पर उप्र का बड़ा वार, 24 दिन में वैक्‍सीनेशन एक करोड़ के पार

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भी भाजपा ने पहले कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उम्मीदवार घोषित किया था। उस समय में बदनामी होने के बाद भाजपा ने संगीता का टिकट काट दिया था।

Exit mobile version