• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छापे के बाद पता चला कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों कर रहे थे : योगी

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रतापगढ़, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ में जनविश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री ने सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करते थे, यह अब पता चला। गरीबों से लूटा गया करोड़ों रुपया जो उनकी दीवारों में छुपाया गया था। इस अवैध कमाई का पैसा कभी न कभी तो निकलता ही निकलता। लेकिन गरीबों की हाय बहुत तेजी से लगती है, तभी तो यह पैसा बाहर आ पाया।

हमारी सरकार प्रतापगढ़ के 120 गांवों में पेयजल स्कीम लागू कर रही है। अब इन गांवों की बहन-बेटियों और बहुओं को पानी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमारी सरकार यही योजना प्रदेश के 50 हजार गांवों में लागू करने जा रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने देश-प्रदेश में पांच दशक तक शासन किया लेकिन प्रतापगढ़ में मेडिकल कालेज क्यों नहीं बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में सोमवार को 554 करोड़ रुपये की 378 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सीधा संवाद बनाते हुए कहा कि एक पार्टी है भाई-बहन की, एक चाचा-भतीजे की है और एक है बुआ-भतीजे की। यानी यह लोग वंशवाद-परिवारवाद को राजनीति से अलग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आगे सत्ता के लिए चाचा-भतीजे में मारपीट होती है तो प्रदेश का हाल क्या होगा। कोरोना के दौरान सपा के नेता कहीं दिखाई दिए। वह तो गरीबों के राशन को हड़प कर ले जाते थे। सपा, बसपा और कांग्रेस यह सब आपके संकट के समय नहीं थे।

कोरोना काल के 22 महीने होने जा रहे हैं, इनमें से यह सब 20 महीने से गायब थे। विपत्ति के समय यह सब होम क्वारंटीन थे। अब इन्हें राजनीति से क्वारंटीन करने का समय आ गया है। वहीं हमारी सरकार आपके साथ खड़ी रही। ऐसे में जो विपत्ति के समय साथ दे तो सुख के समय में आपको उसके साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की बनाई वैक्सीन जरूर लगवाएं। क्योंकि जैसे हमारी सरकार दंगाइयों को पास नहीं भटकने दे रही है, उसी तरह यह वैक्सीन भी कोरोना को पास नहीं भटकने देगी।

Omicron की वजह से नहीं टलेंगे चुनाव, रैलियों और जनसभाओं पर लग सकती है रोक

उन्होंने कहा कि अगर सोच ईमानदार होती है तो काम दमदार दिखाई देता है। हमारी सरकार के सभी लोग जनविश्वास यात्रा को लेकर आपके पास आए हैं। आपका साथ रहेगा तो कमल ही खिलेगा क्योंकि कमल ही कल्याण का कारक बनेगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के मन में गरीबों, विधवा महिलाओं, बेटियों के लिए कोई जगह नहीं थी यह केवल वोटबैंक की राजनीति करते थे। पहले जब इन्हें लगता था कि लोगों पर गोली चलाने से वोट मिलेंगे तो यह रामभक्तों पर भी गोली चलाते थे। लेकिन हमारी सरकार में रामभक्तों के सम्मान के साथ अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाया जा रहा है।

https://www.facebook.com/cmouttarpradesh/videos/4199033930196908/

सपा सरकार कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी। अब कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा के साथ ही काशी में भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार है। हमारी सरकार ने दो करोड़ 61 लाख शौचालय बनाए हैं। अब तो मोदीजी ने यह भी कर दिया है कि बैंकिंग की सुविधा गांव की बहू या बेटी गांव में ही उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, आतंकी घटनाएं, भ्रष्टाचार होता था। आज दंगाइयों की हिम्मत नहीं है कि कहीं दंगा करें क्योंकि वे जानते हैं कि अगर उन्होंने दंगा किया तो उनकी पीढ़ियां गुजर जाएंगी दंगे में हुए नुकसान की भरपाई करते-करते। उन्होंने कहा कि सपा जिस तरह से पांच साल से सत्ता से बाहर है, लेकिन उनकी दीवारों से 370 करोड़ रुपये निकल रहे हैं। पहले योजनाओं का पैसा खर्च नहीं होता था इन्हीं दीवारों में चला जाता था। आज इनकम टैक्स यह पैसा निकाल रहा है। यह पैसा अब गरीबों की योजनाओं में खर्च होगा।

Tags: cm yogipratapgarh newsup newsYogi News
Previous Post

Omicron की वजह से नहीं टलेंगे चुनाव, रैलियों और जनसभाओं पर लग सकती है रोक

Next Post

तेज गति से दौड़ेगा कानपुर, यूपी के विकास को लगेंगे पंख

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post

तेज गति से दौड़ेगा कानपुर, यूपी के विकास को लगेंगे पंख

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में कुम्भ की गाथा सुनाएंगे देश के चर्चित कलाकार

04/12/2024
share market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

20/05/2022
RBI

निजी बैंकों में प्रवर्तकों को 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की छूट देने की सिफारिश की

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version