Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ब्रह्म स्वरूप के इस्तीफे के बाद उनकी टीम ने भी पार्टी से तोड़ा नाता

Brahm Swaroop

Brahm Swaroop

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में राजनीतिक गुटबंदी के कारण कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पार्टी की सदस्यता से ब्रह्म स्वरूप सागर के इस्तीफा देने के बाद जिला कांग्रेस में अहम पदों पर बिठाए गए उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने भी बुधवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उनके इस कदम से जनपद में पहले से कमजोर जिला कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा चरमरा गया है।

कांग्रेस से किनारा करने वालों में कांग्रेस के पुवायां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रहे दिनेश कुमार, प्रदेश सचिव अमित प्रियदर्शी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार गौतम, जिला सचिव देवव्रत सिंह गोरे, भावलखेड़ा ब्लॉक प्रभारी हरिओम सिंह, जलालाबाद ब्लॉक प्रभारी रावेंद्र सिंह, रोजा इकाई के नगर महासचिव विनोद कुमार और शहर कांग्रेस कमेटी से जुड़े रहे विपुल प्रसाद, मोहित गुप्ता, विपिन तिवारी और सुनील कुमार गौतम शामिल हैं। इन सभी ने सामूहिक त्यागपत्र में कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे तंज कसते हुए ब्रह्म स्वरूप के नेतृत्व को स्वीकार करने की घोषणा की है।

सोने की खदान धंसने से पांच की मौत, 70 से अधिक लोग लापता

सामूहिक त्याग पत्र में कहा गया है कि ब्रह्म स्वरूप को राजनीतिक गुटबंदी के कारण अपने पद से त्याग पत्र देने को बाध्य होना पड़ा है। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। इससे वह सभी क्षुब्ध होकर अपने पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता ने पार्टी छोडने वालों को भ्रमणशील अवसरवादी लोगों का समूह बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि धुरंधर नेता जितेंद्र प्रसाद और केंद्र की यूपीए सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके उनके पुत्र जितिन प्रसाद के जनपद में कांग्रेस मजबूत थी, है और भविष्य में भी सशक्त बनी रहेगी।

Exit mobile version