Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्विटर पर ‘दिलजीत कित्थे आ’ ट्रेंड होने के बाद अब पंजाबी सिंगर ने दिया यह जवाब

Diljit Dosanjh Twitter

दिलजीत दोसांझ kangna

नई दिल्ली| ट्विटर पर ‘दिलजीत कित्थे आ’ ट्रेंड होने के बाद अब खुद पंजाबी ऐक्टर और सिंगर ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। शुक्रवार को सुबह कंगना रनौत ने इस ट्रेंड को शुरू किया था। कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर उनके रुख पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किए थे। ऐसे में अब बारी दिलजीत दोसांझ की थी।

पंजाबी सिंगर ने लिखा, ‘सुबह उठ के जिम लाया। फेर सारा दिन काम कित्ता…अब मैं सोने लगा हूं। लो पढ़ लो मेरा शेड्यूल।’ इससे पहले कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘समस्या सिर्फ वे लोग नहीं हैं बल्कि हर वह व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है, जो किसानों के लिए बने कानूनों का विरोध कर रहा है। उन्हें पता है कि यह कानून कितने अहम हैं, इसके बाद भी वे किसानों को उकसाने के काम में जुटे हैं। हिंसा भड़का रहे हैं और भारत बंद को बढ़ावा दे रहे हैं।’

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं और उन्हें आंदोलन के लिए जुटा रहे हैं। ऐसे लोगों को भारत का लेफ्ट मीडिया भी प्रोत्साहित करेगा और उन्हें सम्मान देगा। यही नहीं कंगना ने इस बात पर भी हमला बोला कि कैसे उनसे इंटरनेट पर बहस में दिलजीत दोसांझ को कुछ लोगों ने विजेता घोषित करने का प्रयास किया।

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत हुए कोरोना का शिकार

कंगना ने लिखा, ‘मैंने वह बात कही जो आज इंटेलिजेंस की राय है, लेकिन कुछ लोगों ने ट्रेंड किया कि दिलजीत ने कंगना को पेल दिया। इसका अर्थ यह है कि दिलजीत ने कंगना का रेप कर दिया। यह ट्रेंड लिबरल्स ने एक सिंगल महिला के खिलाफ चलाया है। इसके अलावा कुछ चीयरलीडर्स भी थे, जो इस पर तालियां बजा रहे थे। मैं आप सबको देख रही हूं।’

Exit mobile version