• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्चुअली मीटिंग के बाद अब फिजिकल ग्राउंड जीरो पर उतरे CM योगी

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना आने के बाद जिस राज्य में सबसे ज्यादा केस आने की आशंका लोगों को थी, वह राज्य उत्तर प्रदेश था। लोग मानते थे कि उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा है तो जाहिर है संक्रमण भी तेजी में फैलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कारण मुख्यमंत्री योगी का प्रबंधन और सख्ती है। 24 करोड़ की आबादी होने के बाद भी उत्तर प्रदेश कोविड के मामलों और इससे हुई मौतों के मामले में देश में 14वें स्थान पर हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता 13 अप्रैल की उस शाम की बात करते हैं, जब मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर खुद के पॉजिटिव होने की खबर दी थी। तब लोगों को लगा कि शायद अब उत्तर प्रदेश की स्थिति और गंभीर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध होगी ऑक्सीजन, CM योगी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

प्रवक्ता का कहना है कि पॉजिटिव होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर एक दिन ठीक वैसे ही प्रदेश की निगरानी की जैसे वो आम दिनों में करते थे। अगर बदला था तो वो सिर्फ मीटिंग का तरीका। मीटिंग वर्जुअली होने लगी और मुख्यमंत्री योगी ने हमेशा की तरफ कोरोना के निपटने को लेकर दिशा-निर्देश देते रहे। उनके पॉजिटिव होने पर भी किसी भी तरह उनकी मीटिंगों के दौर में कोई कमी नहीं आई। वर्चुअली होकर भी वो ग्राउंड की असलियत को समझ रहे थे।

निगेटिव आते ही पहुंचे थे अवंतीबाई अस्पताल

उन्होंने कहा कि निगेटिव रिपोर्ट आते ही मुख्यमंत्री योगी खुद ग्राउंड जीरो पर उतर गए और प्रदेश के हालातों का जायजा लेना शुरु कर दिया। निगेटिव रिपोर्ट आने के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को लगने वाली मुफ्त वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ अवंतीबाई अस्पताल से किया। इसके बाद वो डीआरडीओ, कैंसर अस्पताल और आज बरेली व मुरादाबाद के दौरे पर निकल गए। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर खुद जमीन पर जाकर हालातों को परखा।

योगी की रणनीति और मेहनत लाई रंग

सरकारी प्रवक्ता का दावा है कि जब देश के तमाम हिस्सों में जहां सरकार चला रहे अगुआ अपने कमरों से बाहर नहीं निकले, वहीं मुख्यमंत्री योगी पॉजिटिव रहते हुए भी लगातार वर्चुअल समीक्षा कर प्रदेश की जनता की सुरक्षा में जुटे रहे। सीएम की इसी मेहनत और रणनीति का परिणाम है कि प्रदेश में जहां संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है, वहीं मौतों के आंकड़ों में भी कमी देखने को मिल रही है।

आज उत्तर प्रदेश कोविड से जुड़े मामलों और कोविड से होने वाली मौतों के मामले में देश में सबसे बेहतर स्थिति में हैं। 24 करोड़ की आबादी होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी के बेहतर प्रबंधन, सख़्ती और लगातार सक्रियता ने कोरोना के केस और इससे हुई मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश को देश में 14 वें स्थान पर ला दिया है।

पोर्टल पर कोविड रिपोर्ट देर से हो रही थी अपलोड, प्रभारी अधिकारी ने किया गया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि यहां गौर करने वाली बात यह है कि महज पौने दो करोड़ की आबादी के राज्य दिल्ली में उत्तर प्रदेश से 15 गुना ज्यादा मौतें हो रही हैं, जबकि दिल्ली में बेहतर चिकित्सा संसाधन और उपकरण मौजूद हैं। आंकड़ों की बात करें तो एक अप्रैल से दिल्ली में प्रति मिलियन 29683 केस और 358 मौतें हुई हैं। वहीं एक अप्रैल से उत्तर प्रदेश में प्रति मिलियन 3502 केस और 25 मौतें हुई हैं।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अमेजन ने रोकी अपनी प्राइम डे सेल

Next Post

Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है अपने तीन नए टेबलेट्स, 5G के साथ होंगे लॉन्च

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Xiaomi may launch its three new tablets soon, will be launched with 5G

Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है अपने तीन नए टेबलेट्स, 5G के साथ होंगे लॉन्च

यह भी पढ़ें

sonakshi sinha-shatrughan

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग ‘जरूरत’ हुआ रिलीज

02/10/2020
CM Yogi

समयबद्धता और गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

15/06/2024
Rahul Gandhi

राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दल ने संसद तक निकाला साइकिल मार्च

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version