Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विराट के बाद भारतीय पूर्व कप्तान धोनी ने भी लुक बदला, देखिये तस्वीरें

After Virat, former Indian captain Dhoni also changed the look, see photos

After Virat, former Indian captain Dhoni also changed the look, see photos

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले इस वक्त क्रिकेट से दूर हों, लेकिन वे हमेशा चर्चा में जरूर बने रहते हैं। हालांकि आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद एमएस धोनी इन दिनों अपने घर पर हैं। लकिन इस बीच एमएस धोनी का बिल्कुल नया लुक सामने आया है। बता दे आप पहली नजर में इस फोटो को देखकर उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। क्योंकि धोनी ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। दरअसल एमएस धोनी ने दाढ़ी बढ़ा ली है वह सफेद भी नजर आ रही है। वहीं धोनी ने छोटे छोटे बाल भी रखे हुए हैं, वे भी सफेद नजर आ रहे हैं। हालांकि बता दे जो फोटो एमएस धोनी का सामने आया है, उसमें वे अपने कुत्तों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं

वायरल हुआ भारतीय कप्तान विराट कोहली का नया लुक, लोग बोले प्रोफेसर..

आईपीएल 2020 हो या फिर आईपीएल 2021 इससे पहले भी धोनी को लोगों ने नए लुक में देखा था। धोनी का ये लुक भी काफी अच्छा लग रहा है, हालांकि उनके बाल सफेद हो गए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले तक हम एमएस धोनी को आईपीएल 2021 में खेलते हुए देख रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। धोनी की टीम में भी कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस वक्त सभी खिलाड़ी अपने अपने घरों पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई प्लान कर रहा है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर अक्टूबर में हो सकते है।

 

Exit mobile version