• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वनाथ धाम के बाद रामलला के दरबार में पहुंचे भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण समारोह और मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने आये भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिजन शहर में दो दिन प्रवास के बाद बुधवार को धर्म नगरी अयोध्या रवाना हो गये। बाबतपुर एयरपोर्ट से अलग—अलग हेलीकॉप्टर और विमानों से 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या के लिए निकले।

इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र,जिला और महानगर के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से विदा किया। काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खंडू और उनकी पत्नी त्सेरिंग डोल्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. वीरेन सिंह और उनकी पत्नी की हियानु देवी हेलीकाप्टर से अयोध्या प्रस्थान किये। इसी तरह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब उनकी पत्नी नीति देब भी हेलीकाप्टर से प्रस्थान किये। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर सिंह उन्नति पत्नी रेणु प्रसाद राजकीय विमान से प्रस्थान किए।

हरियाणा से आये राजकीय विमान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और उनकी पत्नी हेतल पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान सरमा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन 10 बजे अयोध्या प्रस्थान किये। उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा, अमित कुमार, धर्मेंश कुमार और राष्ट्रीय राज्य सभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे अयोध्या के लिए प्रस्थान किये। दोपहर में राजकीय विमान से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए प्रस्थान किए।

JP Nadda Reached Ayodhya With CM Deputy CM Of BJP Ruled States Said The  Dream Of Crores Of Indians Is Being Fulfilled | BJP CMs Ayodhya Visit:  बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों

इसके पूर्व भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ उनके परिजनों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत दर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्मित कॉरिडोर को अद्वितीय निर्माण बताते हुए कहा कि यह अतुलनीय है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने खोया आपा, पत्रकारों से कहे अपशब्द

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बेहद सुंदर कॉरिडोर बना हैं, यह बाबा विश्वनाथ की कृपा रही होगी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली एवं समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कॉरिडोर के निर्माण को अद्भुत बताते हुए कहा कि इससे धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। अद्भुत एवं अविस्मरणीय श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: ayodhya newsramlala darshansaryu artiup news
Previous Post

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने खोया आपा, पत्रकारों से कहे अपशब्द

Next Post

कप्तानी विवाद पर कोहली ने तोडी चुप्पी, बोले- किसी ने कप्तान बने रहने को नहीं कहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Gate
Main Slider

मेन गेट पर लिखें ये मंत्र, घर से दूर होगी नकारात्मकता

10/11/2025
Suntan
Main Slider

सन टैन से हैं परेशान, तो इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

10/11/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Next Post
virat kohli

कप्तानी विवाद पर कोहली ने तोडी चुप्पी, बोले- किसी ने कप्तान बने रहने को नहीं कहा

यह भी पढ़ें

Navratri

कब शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि

28/01/2025
Air India

Air India ने अपने कर्मचारियों को दिया VRS का ऑप्शन, रिटायरमेंट पर मिलेगा एकमुश्त पैसा

01/06/2022
Oxygen Express reached Varanasi

बोकारो से ’प्राणवायु’ लेकर वाराणसी पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version