Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज से शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, 5 दिनों तक न करें ये काम

Mrityu Panchak

Panchak

ज्योतिष शास्त्र में पंचक (Panchak) एक ऐसी विशेष खगोलीय स्थिति मानी गई है जो चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में प्रवेश करने पर उत्पन्न होती है। पंचक कुल पांच नक्षत्रों का समूह होता है- धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती। हर महीने में पांच दिन ऐसे होते हैं, जिनको अशुभ माना गया है। इन्हीं पांच दिनों को पंचक कहा जाता है।

पंचक (Panchak) की अवधि शुभ कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है और इस दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पंचक में वर्जित कार्यों को करने से व्यक्ति के ऊपर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं मई 2025 में पंचक कब तक रहेगा और पंचक में कौन-कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

मई में पंचक (Panchak) कब से शुरू हो रहे हैं?

हिंदू पंचांग के अनुसार, मई में पंचक 20 मई की सुबह 7:35 बजे शुरू होंगे और 24 मई को दोपहर 1:53 पर समाप्त हो जाएंगे। 20 मई को मंगलवार का दिन पड़ रहा है और मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। अग्नि पंचक में आग से जुड़े काम करना अशुभ माना जाता है।

मई में कौन से पंचक (Panchak) शुरू होंगे?

मई में पंचक की शुरुआत मंगलवार से हो रही है और ज्योतिष में मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह पंचक अग्नि से संबंधित कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है जैसे कि जमीन की खुदाई, आग से जुड़े कार्य, निर्माण कार्य आदि। हालांकि, इस दौरान कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में शुभ परिणाम मिलते हैं।

पंचक (Panchak) में कौन-कौन से काम नहीं होते हैं?

पंचक में शादी, सगाई और गृह प्रवेश आदि नहीं करना चाहिए।
पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।
पंचक में लकड़ी का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
पंचक में नए घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
पंचक में नया वाहन या सोना-चांदी नहीं खरीदना चाहिए।
पंचक में पैसों से जुड़ा लेनदेन भी नहीं करना चाहिए।
पंचक में चारपाई बनाने या मकान की छत नहीं डलवानी चाहिए।
पंचक के पांच दिनों में नया व्यवसाय या निवेश नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version