Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस : अज्ञात वाहन की टक्कर से गार्ड की मृत्यु, तलाश में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वहां तैनात एक गार्ड़ की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा के बाह क्षेत्र के गांव करनपुरी निवासी पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह (52) वर्ष 2016 में सेना से अवकाश ग्रहण के बाद वह शिकोहाबाद के गांव बोझिया में परिवार सहित आकर रहने लगा था। वह वर्तमान में श्री सिंह एक्सप्रेस वे पर गार्ड़ के रूप में तैनात थे।

रायबरेली : सड़क दुर्घटना में घायल कोरोना संक्रमित की मौत, अस्पताल में हंगामा

उन्होंने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे और उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version