Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, एक की मौत, 20 घायल

बस पलटी

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के औरस क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मृत्यु हो गयी जबकि 20 से अधिक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही एक वाल्वो बस कोयलिया गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गये। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गयी वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

टिकट न मिलने पर बर्तन कारोबारी ने दी जान, नोट में लगाया BSP पर दो करोड़ मांगने का आरोप

उन्होने बताया कि सीएचसी में गंभीर रूप से घायल करीब 12 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के राहुल के तौर पर की गयी है।

हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना की शिकार बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।

Exit mobile version