Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा डकैती केस: मात्र दो घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो बदमाश

Manappuram Bank robbery

Manappuram Bank robbery

आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में सवा आठ करोड़ की डकैती डालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद यह दोनों बदमाश एत्मादपुर क्षेत्र से होकर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

थाना कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था।

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े डकैती, 17 किलो का सोना-नकदी ले कर फरार

बदमाशों के हाथों में हथियार थे। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद पैदल फरार हो गए। पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी।

पुलिस की सतर्कता के चलते एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली मार्ग से दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंदते हुए खाई में पलटी तेज रफ्तार बस

इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया है। बताय जा रहा है कि पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का मामला बरामद हुआ है। चार बदमाश फरार हैं।

Exit mobile version