Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेलीकाप्टर क्रैश हादसे में आगरा का लाल भी हुआ

कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। पृथ्वी सिंह चौहान दयालबाग के सरन नगर के रहने वाले हैं। विंग कमांडर के शहीद होने की खबर पर उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

न्यू आगरा थाना अंतर्गत सरन नगर निवासी सुरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे थे पृथ्वी सिंह चौहान। बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में वह सीडीएस बिपिन रावत के साथ थे। पृथ्वी सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह 42 साल के थे। पृथ्वी ने 6वीं कक्षा में सैनिक स्कूल रीवा में दाखिला लिया। वहीं से वह एनडीए में सेलेक्ट हुए।

वर्ष 2000 में उनकी वायुसेना में ज्वाइनिंग हुई थी। वर्तमान में वो कोयंबटूर के पास एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। पृथ्वी की शादी 2007 में वृंदावन निवासी कामिनी से हुई थी। उनकी 12 साल की एक बेटी आराध्या और 9 साल का बेटा है। हालांकि एयरफोर्स की ओर से विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के परिवार को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लोगों का तांता घर पर लगा हुआ है।

Exit mobile version