Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के देवरिया में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले के 75 प्रगतिशील कृषकों को शाल ओढ़ाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

श्री शाही ने रविवार को कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी जिलों में 75-75 कृषकों को सम्मानित करने का कार्य आज किया जा रहा है। किसी भी देश के आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होना परिपक्वता का परिचायक है। देश की दिशा व दशा बदले, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयत्नशील है। किसानोंं की आमदनी 2022 तक दोगुना हो, इसके लिए संकल्पित रुप से कार्य किया जा रहा है। कृषि निवेशों को कृषकों तक समय से पहॅुचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंंने कृषकों से उन्नतशील, समेकित खेती किए जाने आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल धान, गेहूॅ परम्परागत खेती न करें, बल्कि देश की आवश्यकतानुरुप खेती करें। जैविक खेती को अपनाये व नवीनतम तकनीकी को भी अपनी खेती में शामिल कर अपनी आय को बढाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऋणी एवं गैर ऋणी कृषक जिनकी फसल नष्ट हो जाती है, उन्हें क्षतिपूर्ति भी दी जाती है।

कमिश्नर के सामने प्यून ने किया ध्वजारोहण, जानें पूरा मामला

श्री शाही ने कहा कि पहले की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में उत्पादन दर में बढ़ोत्तरी हुई है। कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है। फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना में 80 प्रतिशत का कृषि यंत्र पर अनुदान दिया जा रहा है तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना की माध्यम से अनुदान कृषि यंत्र दिया जा रहा है।

उन्होंंने कहा कि कृषकोंं को अपने खेती के तौर तरीकों को बदलना होगा और कृषि की नई-नई तकनीकी विधियों को अपना कर खेती को करेंगे तभी अपनी आय को बढ़ा सकेंंगे।

 

Exit mobile version