• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मासूम के नाक के अंदर निकल आया दांत, फिर हुया ये की…

Writer D by Writer D
06/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, स्वास्थ्य
0
Nose Surgery

Nose Surgery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चार वर्षीय मासूम को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जब जांच की गई तो पता चला कि बच्चे की नाक के अंदर एक दांत उग आया है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी करके बच्चे को नई जिंदगी दी। AIIMS के मुताबिक, गोरखपुर के चौरीचौरा में रहने वाले चार साल के मासूम को पिछले छह महीने से जबड़े और नाक के पास असहनीय दर्द हो रहा था। परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन समस्या और बढ़ती गई। अंत में वो एम्स के दंत रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. शैलेश कुमार से मिले।

डॉ. शैलेश ने विस्तृत जांच और स्कैन में पाया कि बच्चे का एक दांत असामान्य रूप से नाक के अंदर विकसित हो गया था और उससे एक जबड़े का सिस्ट भी जुड़ा था। यह स्थिति अत्यंत दुर्लभ और जटिल थी। डॉ. शैलेश ने इसकी जानकारी कार्यकारी निदेशक व सीईओ सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता को दी। कार्यकारी निदेशक की देखरेख में एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने विशेष तैयारियों और उपकरणों के साथ बच्चे को बेहोश कियाय इसके बाद दंत रोग विभाग के डॉ. शैलेश कुमार और उनकी टीम ने चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफलतापूर्वक की।

स्पेशल वार्ड में रखा गया है बच्चे को

बच्चा अब स्वस्थ है और विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है। कार्यकारी निदेशक नियमित रूप से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं और उन्होंने पूरी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है। टीम में दंत विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रवीण कुमार, जूनियर रेजिडेंट डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संतोष शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गणेश निमजे का विशेष योगदान रहा।

…तो नहीं करना पड़ता ऑपरेशन

डॉ. शैलेश ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बच्चे के चेहरे पर लगी चोट इस समस्या का संभावित कारण हो सकता है। यदि समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाया जाता तो ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती। अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के चेहरे या जबड़े में किसी भी चोट को हल्के में न लें और हमेशा ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन से ही परामर्श लें। बताया कि पूर्वांचल और एम्स गोरखपुर में इस तरह का पहला ऑपरेशन किया गया है। पहले ऐसे मामलों में मरीजों को दिल्ली या लखनऊ जाना पड़ता था। इस दुर्लभ केस रिपोर्ट को जल्द एक प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल में प्रकाशित करने की तैयारी है।

Tags: AIIMSgorakpur news
Previous Post

खेलों से जुड़ें युवा, जीवन में अनुशासन और टीमवर्क लाएं: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

वकील साहब बने चरस तस्कर, क्लाइंट के लिए जेल में ड्रग्स सप्लाई करते अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post
Hashish

वकील साहब बने चरस तस्कर, क्लाइंट के लिए जेल में ड्रग्स सप्लाई करते अरेस्ट

यह भी पढ़ें

भारत चीन गतिरोध

रक्षा मंत्रालय : मई में चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में की थी घुसपैठ

06/08/2020
ICAI CA

UGC NET एजगम की डेट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

25/06/2022
Ravi Dahiya

CWG: रेसलिंग में मेडल की बरसात, रवि ने गोल्ड तो पूजा ने जीता कांस्य

06/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version