Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ऐश्वर्या राय ने शेयर की ‘Easter Bunny’ बनी बेटी आराध्या की क्यूट फोटो

aishwarya-aaradhya

aishwarya-aaradhya

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर बेटी आराध्या बच्चन की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। खासकर त्योहारों के मौके पर ऐश्वर्या, आराध्या की फोटो जरूर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने होलिका दहन और होली सेलिब्रेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें आराध्या भी नजर आई थीं। अब उन्होंने आराध्या की एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

दरअसल, रविवार को ईस्टर के मौके पर ऐश्वर्या ने ये तस्वीर साझा की थी जिसमें आराध्या ‘बनी’ के कपड़ों में नजर आ रही हैं। आराध्या की ये फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैंस को ‘ईस्टर’ की बधाई दी है। उन्होंने बेबी बच्चन की क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘ईस्टर आप सभी को प्यार करता है।’ फोटो पर एक्ट्रेस के फैन कमेंट करते हुए उनके पोस्ट की तारीफ कर रहा है और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

‘भाभीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी हुई कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिए शूटिंग रुकी

फोटो में आराध्या पिंक और क्रीम कलर की ईस्टर बनी ड्रेस में नजर आ रही हैं और बनी की तरह कुछ खा रही हैं। फैंस भी कमेंट कर उन्हें ईस्टर की शुभकमानाएं दे रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या ने अपने फैंस को किसी त्योहार की इस तरह बधाई दी हो, वह किसी भी त्योहार पर फैंस को विश करना नहीं भूलतीं। तभी तो एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके फैन भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Exit mobile version