• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म से शुरू किया था फिल्मी करियर

Writer D by Writer D
01/11/2022
in मनोरंजन
0
Aishwara Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। बाद में वह परिवार के साथ मुंबई आ गईं। अपनी उच्च शिक्षा के दौरान ऐश्वर्या का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हुआ और उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की। ऐश्वर्या 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता का हिस्सा बनीं, जिसमें उन्हें उप विजेता चुना गया। इसी साल उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने कई देशों की सुंदरियों को हरा कर ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद ऐश्वर्या को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसी साल ऐश्वर्या ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वह बॉबी देओल के अपोजिट नजर आईं। यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। 1997 में ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अभिनय किया। यह फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म में ऐश्वर्या के शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

इसके बाद ऐश्वर्या ने तमिल, हिंदी और अंग्रेजी की कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया, जिनमें ताल, जोश, मोहब्बतें, देवदास, धूम-2, गुरु, जोधा अकबर, रेनकोट, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज, उमराव जान, जज्बा आदि शामिल हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या कई विज्ञापनों में भी नजर आईं। वह बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोका कोला जैसे दो प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है।

ऐश्वर्या को 2009 में फिल्म जगत में उनके दिए सहयोग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय ने 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। उनकी एक बेटी ‘आराध्या’ है।

एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, कार हुई चकनाचूर, हॉस्पिटल में भर्ती है बेटी

अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 की सफलता के बाद जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में अभिनय करती नजर आएंगी।

Tags: aishwarya raiAishwarya Rai birthdayAishwarya Rai imagesAishwarya Rai movieshappy birthday Aishwarya Rai
Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7th इंडिया वाटर वीक का किया शुभारंभ

Next Post

दूसरी बार जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
GST

दूसरी बार जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ के पार

यह भी पढ़ें

Kheer- Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर इस मंत्र पाठ के साथ करें खीर का सेवन

28/10/2023
ananya panday

अनन्या पांडे ने ब्लू स्लिप ड्रेस में शेयर की तस्वीर, जमकर हुई तारीफ

16/10/2020

अवैध धर्मांतरण मामला में एटीएस को मिले 150 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग के साक्ष्य

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version